23 मई के बाद भ्रष्टाचारियों की जगह घर नहीं जेल होगी :केशव मौर्य

बीजेपी की सरकार सबकी सरकार है, 130 करोड लोगों की सरकार है 

मोदी सरकार के काम की वजह से विपक्ष में अकेले लड़ने की नहीं रही हिम्मत 


लखनऊ | बीते  2014 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार आने के बाद देश में कुछ इस तरह से विकास की बयार चली की यूपी में 2017 में जनता की हवा के आगे सपा और बसपा ढेर हो गए। अब वह लोग अपना भविष्य बनाने के लिए फिर से एक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की बड़ी पार्टियों को मोदी जी के डर की वजह से ही गठबंधन करना पड़ा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को देवरिया लोकसभा सीट के प्रत्याशी के लिए दो जगहों पर विजय संकल्प रैली के दौरान यह बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक बार फिर से कहा कि आप लोग महज मोदी सरकार बनाने के लिए 12 घंटे भी निकाल लेंगे तो यहां से कमल का फूल खिलाने से कोई नहीं रोक नहीं सकता है। विपक्ष मिलकर मोदी जी को रोकना चाहते हैं और जनता मोदी जी को रोकने वाले को रोकना है और फिर से मोदी सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि जनता में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और वह भाजपा को वोट देने के लिए पूरी तरह से उत्साहित है, लेकिन भ्रमित करने वाले लोगों से जनता को बचाना है। उन्होंने कहा कि 2019 में मोदी के नाम की जो आंधी चलना शुरु हुई थी, वह छठा चरण होते-होते सुनामी में बदल गई है। 



 


श्री मौर्य ने कहा कि कभी प्रदेश में जिन दलों की सरकार रहती थी, वह आज सब एक हो गए है। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार आने के बाद देश में कुछ इस तरह से विकास की बयार चली कि 2017 में जनता की हवा के आगे सपा और बसपा ढेर हो गए। अब वह लोग अपना भविष्य बनाने के लिए फिर से एक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की बड़ी पार्टियों को मोदी जी के डर की वजह से गठबंधन करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी ने काम न किया होता, तो शायद इन्हें गठबंधन नहीं करना पड़ता, लेकिन यह लोग जान रहे हैं कि हम चुनाव हार रहे हैं। श्री मौर्य ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ इन लोगों ने गठबंधन किया था, उसको सबक सिखाने का काम यूपी की जनता ने किया है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह यहां पर तुष्टीकरण करके राजनीति की जा रही है उसको सबक सिखाने का काम इस बार यूपी की जनता करेगी। यूपी में जातीय आधार पर किया गठबंधन राजनीतिक है, लेकिन मोदी जी का गठबंधन जनता के साथ हो गया है। उन्होंने कहा जातीय आधार पर किया गया गठबंधन पूरी तरह से मोदी समीकरण के आगे फेल हो गए है। अब इन लोगों में साफ तरह से बौखलाहट दिख रही है। जिसकी वजह से यह लोग जनता के बीच में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। 


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार हर गरीब को बिजली-पानी, सड़क और घर देने के लिये है प्रतिबद्ध। आज प्रदेश में हर गरीब, मजदूर, महिला, किसान, नौजवान के पसीने और श्रम को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने इस बार भी यही संकल्प अपने इलेक्शन मेनिफेस्टो में फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा कि जिस गरीब को अभी तक पक्की छत नहीं मिल पाई है उसे 2022 तक पक्की छत देने के लिए मोदी जी संकल्पित है। इसके अलावा अन्य गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को सुविधाएं देने के लिए अभी सिर्फ भ्रष्टाचार को रोका है, तो देश में खुशहाली आने लगी है। जब देश में भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो विकास के रास्ते और खुल जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपया मिल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित आधी कांग्रेस जमानत पर है। 
रेगी।