सुषमा स्वराज वाराणसी,शिवप्रताप शुक्ल महराजगंज,निरहुआ  गोरखपुर  में आज करेगे चुनावी सभा 




 


-मनोज तिवारी सलेमपुर, बलिया, राबर्टसगंज व केशव मौर्य देवरिया ,बलिया में करेगे चुनावी सभा 

 


-भाजपा की चुनावी जनसभाएं, बैठकें अन्य कार्यक्रम 15/05/19

 

 

 
वाराणसी |  केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज 15 मई को दोपहर 03 बजे सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट सभागार के प्रांगण, वाराणसी में सभा को संबोधित करेगी  तथा जनसभा के पश्चात् महिलाओं की स्कूटी रैली का झंडी दिखाकर शुभारम्भ करेंगी

 

केन्द्रीय मंत्री  शिव प्रताप शुक्ला 15 मई को सुबह 09.30 बजे महराजगंज लोकसभा की पनियरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी  के समर्थन में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वही भाजपा नेता एवं भोजपुरी अभिनेता  दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' 15 मई को सुबह 11 बजे गोरखपुर लोकसभा तथा दोपहर 02 बजे मोतीराम अड्डा बाजार, गोरखपुर ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी  रवि किशन के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 03.30 बजे मधुपुर का मैदान, बड़हलगंज, चिल्लूपार, गोरखपुर में बांसगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री यादव सायं 06 बजे लक्सा तिराहा, वाराणसी में तथा सायं 07.30 बजे हरिश्चन्द्र घाट के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। 

 

 

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सांसद  मनोज तिवारी 15 मई को सलेमपुर, बलिया, राबर्टसगंज व वाराणसी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री मनोज तिवारी सुबह 11 बजे लिटिल फ्लावर स्कूल के बगल में, मन्टू सिंह का हाता, सलेमपुर, देवरिया में सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी श्री रवीन्द्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 12.30 बजे पीएन इंटर कालेज, दुबे का छपरा, बैरिया, बलिया में भाजपा प्रत्याशी  वीरेन्द्र सिंह मस्त के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री तिवारी दोपहर 02 बजे गांधी मेमोरियल इंटर कालेज, बहादुरगंज, जहूराबाद, गाजीपुर में बलिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी  वीरेन्द्र सिंह मस्त के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा सायं 04 बजे जुगैल ओबरा, सोनभद्र में राबर्टसगंज लोकसभा से अपनादल प्रत्याशी पकौड़ी लाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री तिवारी सायं 06 बजे सारनाथ म्यूजियम के पास वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य 15 मई को सलेमपुर लोकसभा में दोपहर 03 बजे जू.हा.स्कूल बांगरा बाजार, भाटपार रानी, देवरिया तथा सायं 04.30 बजे जनता इंटर कालेज मैदान नगरा, बेल्थरा रोड, बलिया में सलेमपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री रवीन्द्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।








 

प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 15 मई महराजगंज लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी  के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री  एसपी सिंह बघेल 15 मई को सायं 05.30 बजे चंदौली लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।प्रदेश सरकार के मंत्री  दारा सिंह चौहान  कुशीनगर  लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी  विजय दुबे के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
 प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर 15 मई को सुबह 11.30 बजे देवरिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डा. रमापति राम त्रिपाठी के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे।